आठ मुखी रुद्राक्ष

|Vaibhav Bathla

भगवान शिव एवं माँ पारवती के प्रिय पुत्र विघनहारक भगवान गणेश जी आठ मुखी रुद्राक्ष के प्रधानदेवता माने गए हैं | आठ मुखी रुद्राक्ष भैरोदेव का स्वरुप माना गया है |

Table of Contents

1. आठ मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

2. आठ मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

3. असली या नकली आठ मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

4. आठ मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

5. आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

6. आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

आठ मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

  • इस रुद्राक्ष को धारण करने से उच्च पद की प्राप्ति व् मन की एकाग्रता में सुधार होता है | यह रुद्राक्ष ऋद्धि सिद्धि दायक भी है |
  • जीवन में जितनी भी मुश्किलें और विघन होते हैं उनको दूर करने में आठ मुखी रुद्राक्ष सहायक सिद्ध होता है |
  • जो व्यापारी किसी भी प्रकार से नापतोल में बईमानी करते हैं शास्त्रानुसार वह व्यापारी पाप के भागी बनते हैं और जो व्यक्ति अपने जीवन में पर इस्त्री के संपर्क में रहते हैं वह भी पाप के भागी होते हैं |
  • ग्रंथों के अनुसार एैसे पापियों को भी आठ मुखी रुद्राक्ष के धारण करने से पाप मुक्त होने में सहायता मिलती है |
  • एैसा माना गया है की आठ मुखी रुद्राक्ष को धारण करने वाले जातक को मृत्योपरांत शिवलोक की प्राप्ति होती है |
  • जिस प्रकार शास्त्र अनुसार सर्वप्रथम श्री गणेश भगवान की पूजा की जाती है उसी प्रकार इस रुद्राक्ष को भी निसंकोच व् बिना किसी जानकारी के भी धारण कर लेना चाहिए क्योंकि महाशिवपुराण के अनुसार आठ मुखी रुद्राक्ष बुद्धि, ज्ञान, धन, यश और उच्च पद की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है |

8 Mukhi Rudraksha Shop Now

आठ मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

8 Mukhi Rudraksha Nepali

नेपाली आठ मुखी रुद्राक्ष

यह नेपाली आठ मुखी रुद्राक्ष है | नेपाली रुद्राक्ष सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं और केवल यही दाना आपको आठ मुखी रुद्राक्ष के सभी फायदे देगा जो मैंने आपको पहले बताए थे | नेपाली दानों के मुख चौढ़े होते हैं और बीच में एक प्राकृतिक छेद होता है जिससे यह अपने पेड़ से जुड़ा होता है | नकली रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष में कोई छेद नहीं होता, उनमे आपको खुद छेद करना पड़ता है ड्रिल से | रुद्राक्ष जितना बड़ा और भारी होगा उसमे उतनी ही ज़्यादा ऊर्जा होगी और वो उतना ही ज़्यादा असरदार भी होगा । हमारे पास आपको 18-30mm के 8 मुखी रुद्राक्ष मिल जाएंगे वो भी बाजार में सबसे कम कीमत पर। हमारे सभी रुद्राक्ष X-Ray और Lab Certificate के साथ आते हैं।

8 Mukhi Rudraksha Indonesian

इन्डोनेशियाई आठ मुखी रुद्राक्ष

यह इन्डोनेशियाई आठ मुखी रुद्राक्ष है | यह साइज में सबसे छोटा और वज़न में सबसे हल्का होता है | इसमें मुख भी बिलकुल पतली पतली लकीरों की तरह बने होते हैं और यह दाने नेपाली दानों की तुलना में बिलकुल भी असरदार नहीं होते | इनमे बहुत ही काम ऊर्जा होती है इसीलिए हम कभी भी सिर्फ एक इन्डोनेशियाई रुद्राक्ष धारण करने की सलाह नहीं देते | इन्डोनेशियाई आठ मुखी को सिर्फ 108+1 दानों की माला में ही धारण करना चाहिए | आप यह माला नेपाली दानों के विकल्प के रूप में धारण कर सकते हैं लेकिन पहली प्राथमिकता नेपाली आठ मुखी रुद्राक्ष को ही देनी चाहिए क्यूंकि नेपाली दाने ही सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं |

असली या नकली आठ मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

महाशिवपुराण के अनुसार, कोई भी रुद्राक्ष असली है या नकली यह जानने का एक मात्र सटीक तरीका है कि उस दाने को बीच में से काट दो और उसके अंदर कितने खांचे बने हुए हैं वो गिनो | बाहर जितने मुख हैं अंदर भी उतने ही खांचे बने हुए होंगे तो असली आठ मुखी रुद्राक्ष के अंदर भी सिर्फ आठ ही खांचे बने होंगे लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की वजह से हमें रुद्राक्ष को काटके बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है | यही सेम रिजल्ट X-Ray में आ जाता है इसीलिए हम अपने सारे रुद्राक्ष को एक govt. approved independent lab से सर्टिफाई करवाते हैं जोकि हर दाने को X-Ray में रखकर टेस्ट करते हैं और अंदर आठ नेचुरल खांचे दिखने के बाद ही उस रुद्राख को नेचुरल सर्टिफाई किया जाता है | Rudra Gems के हर आठ मुखी के साथ आपको X-Ray टेस्टिड लैब सर्टिफिकेट साथ मिलेगा |

ऑनलाइन कई प्रकार के टेस्ट्स भी हैं जैसी की असली रुद्राक्ष पानी में डूबेगा और नकली तैरेगा | यह गलत जानकारी है क्योंकि एक असली रुद्राक्ष जिसमे अभी भी एयर और मॉइस्चर भरा हो वह भी पानी में तैरेगा और अगर आप एक नकली रुद्राक्ष में किसी भी मेटल का एक छोटा सा टुकड़ा डाल देंगे तो वह पानी में डूब जाएगा | तो असली नकली पहचानने का एक मात्र सटीक तरीका है किसी independent lab से X-Ray और Rudra Gems के हर आठ मुखी के साथ आपको X-Ray tested lab certificate साथ मिलेगा |

आठ मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

कोई भी व्यक्ति कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकता है क्योंकि रत्नो की तरह रुद्राक्ष का कोई भी नेगेटिव इफ़ेक्ट नहीं होता | इसके जो फायदे मैंने आपको बताए हैं अगर आप उससे रिलेटेड समस्या फेस कर कर रहे हैं तो आठ मुखी रुद्राक्ष आवश्य धारण कर सकते हैं | रत्नों की तरह रुद्राक्ष धारण करने से पहले कुंडली या राशि देखना आवश्य नहीं है | आप सिर्फ रुद्राक्ष के फायदे देख कर धारण कर सकते हैं | इसे पुरुष और महिलाएं दोनों धारण कर सकते हैं |

आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

Rudra Gems पे हम हर रुद्राक्ष को मंत्र उच्चारण से जागृत और एनेर्जाइज़ करके ही भेजते हैं तो आठ मुखी रुद्राक्ष मिलने के बाद आपको सिर्फ सोमवार सुबह 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण करना है | धारण करने से पहले अगर आप इसे एक बार दूध से और फिर गंगा जल से धो सकें तो अति उत्तम होगा | अगर ये ना हो पाए तो आप ऐसे ही 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण कर सकते हैं |

आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

कोई भी रुद्राक्ष धारण करने के बाद आपको मांस मंदिर का त्याग करना चाहिए और रुद्राक्ष पहनते हुए कब्रिस्तान जाने से बचना चाहिए | अगर आपको मांस मंदिर का सेवन करना भी है तो उससे पहले आपको रुद्राक्ष को उतार के मंदिर में रख देना चाहिए या अगर आप कहीं बाहर हैं तो पहले रुद्राक्ष को उतार के अपनी जेब या बैग में रख लीजिए और सेवन करने के बार अगली सुबह नहाने के बाद आप फिर से इसे गले में धारण कर सकते हैं | आठ मुखी रुद्राक्ष पहनते हुए मांस मंदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए |

8 Mukhi Rudraksha Shop Now


Descriptions for products are taken from scripture, written and oral tradition. Products are not intended to diagnose, treat, cure, or prevent any disease or condition. We make no claim of supernatural effects. All items sold as curios only.

अगर आप आठ मुखी रुद्राक्ष से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हमसे शेयर करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में लिखें |