बारह मुखी रुद्राक्ष

|Vaibhav Bathla

बारह मुखी रुद्राक्ष भगवान महाविष्णु का स्वरुप माना गया है | बारह आदित्यों का तेज इस रुद्राक्ष में सम्माहित है इसलिए भगवान सूर्य देव की विशेष कृपा का भी पात्र है यह रुद्राक्ष |

Table of Contents

1. बारह मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

2. बारह मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

3. असली या नकली बारह मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

4. बारह मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

5. बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

6. बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

बारह मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

  • इस रुद्राक्ष को द्वादश आदित्यों की कृपा प्राप्त होने से अश्वमेघ यज्ञ सहित कई यज्ञों का फल प्राप्त होता है |
  • ह्रदय रोग, उदार रोग व मस्तिष्क से सम्बन्धित रोगों में इस रुद्राक्ष को धारण करने से लाभ हो सकता है ऐसा कई ग्रन्थों में लिखा मिलता है |
  • बारह मुखी रुद्राक्ष को कंठ में या कान के कुण्डल में धारण करने से भगवान विष्णु व सूर्य देव दोनों ही अति प्रसन्न होते हैं |
  • बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने से तन और मन स्वस्थ होते हैं और एक विशेष प्रकार की शक्ति उत्पन्न होती है |
  • राजनीति व सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले जातकों के लिए बारह मुखी रुद्राक्ष अति उत्तम माना गया है |
  • यह रुद्राक्ष क्षत्रुओं का नाश करके व्याधियों का नाश करके सूर्य आदि ग्रहों के कमज़ोर प्रभाव को नष्ट करके सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति करवाता है इसलिए इस रुद्राक्ष को सभी को धारण करना चाहिए |

12 Mukhi Rudraksha Shop Now

बारह मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

12 Mukhi Rudraksha Nepali

नेपाली बारह मुखी रुद्राक्ष

यह नेपाली बारह मुखी रुद्राक्ष है | नेपाली रुद्राक्ष सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं और केवल यही दाना आपको बारह मुखी रुद्राक्ष के सभी फायदे देगा जो मैंने आपको पहले बताए थे | नेपाली दानों के मुख चौढ़े होते हैं और बीच में एक प्राकृतिक छेद होता है जिससे यह अपने पेड़ से जुड़ा होता है | नकली रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष में कोई छेद नहीं होता, उनमे आपको खुद छेद करना पड़ता है ड्रिल से | रुद्राक्ष जितना बड़ा और भारी होगा उसमे उतनी ही ज़्यादा ऊर्जा होगी और वो उतना ही ज़्यादा असरदार भी होगा । हमारे पास आपको 20-30mm के 12 मुखी रुद्राक्ष मिल जाएंगे वो भी बाजार में सबसे कम कीमत पर। हमारे सभी रुद्राक्ष X-Ray और Lab Certificate के साथ आते हैं।

12 Mukhi Rudraksha Indonesian

इन्डोनेशियाई बारह मुखी रुद्राक्ष

यह इन्डोनेशियाई बारह मुखी रुद्राक्ष है | यह साइज में सबसे छोटा और वज़न में सबसे हल्का होता है | इसमें मुख भी बिलकुल पतली पतली लकीरों की तरह बने होते हैं और यह दाने नेपाली दानों की तुलना में बिलकुल भी असरदार नहीं होते | इनमे बहुत ही काम ऊर्जा होती है इसीलिए हम कभी भी इन्डोनेशियाई रुद्राक्ष धारण करने की सलाह नहीं देते | आप इस दाने को एक विकल्प के रूप में धारण कर सकते हैं अगर नेपाली दाना आपके बजट से बाहर जा रहा हो तो लेकिन पहली प्राथमिकता नेपाली बारह मुखी रुद्राक्ष को ही देनी चाहिए क्यूंकि नेपाली दाने ही सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं |

असली या नकली बारह मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

महाशिवपुराण के अनुसार, कोई भी रुद्राक्ष असली है या नकली यह जानने का एक मात्र सटीक तरीका है कि उस दाने को बीच में से काट दो और उसके अंदर कितने खांचे बने हुए हैं वो गिनो | बाहर जितने मुख हैं अंदर भी उतने ही खांचे बने हुए होंगे तो असली बारह मुखी रुद्राक्ष के अंदर भी सिर्फ बारह ही खांचे बने होंगे लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की वजह से हमें रुद्राक्ष को काटके बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है | यही सेम रिजल्ट X-Ray में आ जाता है इसीलिए हम अपने सारे रुद्राक्ष को एक govt. approved independent lab से सर्टिफाई करवाते हैं जोकि हर दाने को X-Ray में रखकर टेस्ट करते हैं और अंदर बारह नेचुरल खांचे दिखने के बाद ही उस रुद्राख को नेचुरल सर्टिफाई किया जाता है | Rudra Gems के हर बारह मुखी के साथ आपको X-Ray टेस्टिड लैब सर्टिफिकेट साथ मिलेगा |

ऑनलाइन कई प्रकार के टेस्ट्स भी हैं जैसी की असली रुद्राक्ष पानी में डूबेगा और नकली तैरेगा | यह गलत जानकारी है क्योंकि एक असली रुद्राक्ष जिसमे अभी भी एयर और मॉइस्चर भरा हो वह भी पानी में तैरेगा और अगर आप एक नकली रुद्राक्ष में किसी भी मेटल का एक छोटा सा टुकड़ा डाल देंगे तो वह पानी में डूब जाएगा | तो असली नकली पहचानने का एक मात्र सटीक तरीका है किसी independent lab से X-Ray और Rudra Gems के हर बारह मुखी रुद्राक्ष के साथ आपको X-Ray tested lab certificate साथ मिलेगा |

बारह मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

कोई भी व्यक्ति कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकता है क्योंकि रत्नो की तरह रुद्राक्ष का कोई भी नेगेटिव इफ़ेक्ट नहीं होता | इसके जो फायदे मैंने आपको बताए हैं अगर आप उससे रिलेटेड समस्या फेस कर कर रहे हैं तो बारह मुखी रुद्राक्ष आवश्य धारण कर सकते हैं | रत्नों की तरह रुद्राक्ष धारण करने से पहले कुंडली या राशि देखना आवश्य नहीं है | आप सिर्फ रुद्राक्ष के फायदे देख कर धारण कर सकते हैं | इसे पुरुष और महिलाएं दोनों धारण कर सकते हैं |

बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

Rudra Gems पे हम हर रुद्राक्ष को मंत्र उच्चारण से जागृत और एनेर्जाइज़ करके ही भेजते हैं तो बारह मुखी रुद्राक्ष मिलने के बाद आपको सिर्फ सोमवार सुबह 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण करना है | धारण करने से पहले अगर आप इसे एक बार दूध से और फिर गंगा जल से धो सकें तो अति उत्तम होगा | अगर ये ना हो पाए तो आप ऐसे ही 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण कर सकते हैं |

बारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

कोई भी रुद्राक्ष धारण करने के बाद आपको मांस मंदिर का त्याग करना चाहिए और रुद्राक्ष पहनते हुए कब्रिस्तान जाने से बचना चाहिए | अगर आपको मांस मंदिर का सेवन करना भी है तो उससे पहले आपको रुद्राक्ष को उतार के मंदिर में रख देना चाहिए या अगर आप कहीं बाहर हैं तो पहले रुद्राक्ष को उतार के अपनी जेब या बैग में रख लीजिए और सेवन करने के बार अगली सुबह नहाने के बाद आप फिर से इसे गले में धारण कर सकते हैं | बारह मुखी रुद्राक्ष पहनते हुए मांस मंदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए |

12 Mukhi Rudraksha Shop Now


Descriptions for products are taken from scripture, written and oral tradition. Products are not intended to diagnose, treat, cure, or prevent any disease or condition. We make no claim of supernatural effects. All items sold as curios only.

अगर आप बारह मुखी रुद्राक्ष से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हमसे शेयर करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में लिखें |