पांच मुखी रुद्राक्ष

|Vaibhav Bathla

कालाग्नि रूद्र के रूप में पांच मुखी रुद्राक्ष को इस ब्रह्माण्ड में स्थापित किया गया है | पञ्च देवों की कृपा से परिपूर्ण यह रुद्राक्ष पञ्च तत्वों के दोषों का नाश करने में सहायक होता है | शिव के उपासकों को पांच मुखी रुद्राक्ष की माला अवश्य धारण करनी चाहिए | पञ्च देवों की कृपा होने के कारण से यह माला भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है |

Table of Contents

1. पांच मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

2. पांच मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

3. असली या नकली पांच मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

4. पांच मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

5. पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

6. पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

पांच मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

  • मन के रोगों को दूर करके मानसिक तौर पर स्वस्थ करने में यह रुद्राक्ष अति उत्तम फल प्रदान करता है |
  • ब्रहस्पति देव पांच मुखी रुद्राक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए इसको धारण करने से ब्रहस्पति देव की कृपा भी प्राप्त होती है |
  • बढती आयु में जब समृधि का नाश होने लगता है और व्यक्ति अपने अर्जित ज्ञान को भूलने लगता है उस समय पांच मुखी रुद्राक्ष की माला को धारण करने मात्र से सभी परेशानियों में सफलता मिलनी प्रारंभ हो जाती है |
  • महाशिवपुराण में तो अकाल मृत्यु से बचने के लिए इस माला पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने से अल्प मृत्यु से बचा जा सकता है |
  • गलत जगहों पर जाने और गलत भोजन करने से प्राप्त हुए पापों को भी यह रुद्राक्ष माला कम करती है | इसका धारक भगवान शिव के गुण एवं धर्मों को प्राप्त कर सकता है |
  • नौकरी व्यवसाय में सफलता व् गृहस्थ सुख में भगवान ब्रहस्पति की कृपा से इस माला को धारण करने पर यह सभी लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं |

5 Mukhi Rudraksha Shop Now

पांच मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

5 Mukhi Rudraksha Nepali

नेपाली पांच मुखी रुद्राक्ष

यह नेपाली पांच मुखी रुद्राक्ष है | नेपाली रुद्राक्ष सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं और केवल यही दाना आपको पांच मुखी रुद्राक्ष के सभी फायदे देगा जो मैंने आपको पहले बताए थे | नेपाली दानों के मुख चौढ़े होते हैं और बीच में एक प्राकृतिक छेद होता है जिससे यह अपने पेड़ से जुड़ा होता है | नकली रुद्राक्ष एवं भद्राक्ष में कोई छेद नहीं होता, उनमे आपको खुद छेद करना पड़ता है ड्रिल से | मैं सिर्फ आपको यही कहना चाहुंगा की आप नकली रुद्राक्ष या भद्राक्ष कितना ही सस्ता क्यों न ले लो अंत में वो आपको मेहेंगा ही पड़ेगा क्यूंकि नकली रुद्राक्ष और भद्राक्ष धारण करने से कोई फ़ायदा नहीं होता तो अंत में जो भी पैसा आपने उसपे लगाया है वो बर्बाद ही होगा |

5 Mukhi Rudraksha Indonesian

इन्डोनेशियाई पांच मुखी रुद्राक्ष

यह इन्डोनेशियाई पांच मुखी रुद्राक्ष है | यह साइज में सबसे छोटा और वज़न में सबसे हल्का होता है | इसमें मुख भी बिलकुल पतली पतली लकीरों की तरह बने होते हैं और यह दाने नेपाली दानों की तुलना में बिलकुल भी असरदार नहीं होते | इनमे बहुत ही काम ऊर्जा होती है इसीलिए हम कभी भी सिर्फ एक इन्डोनेशियाई रुद्राक्ष धारण करने की सलाह नहीं देते | इन्डोनेशियाई पांच मुखी को सिर्फ 108+1 दानों की माला में ही धारण करना चाहिए | आप यह माला नेपाली दानों के विकल्प के रूप में धारण कर सकते हैं लेकिन पहली प्राथमिकता नेपाली पांच मुखी रुद्राक्ष को ही देनी चाहिए क्यूंकि नेपाली दाने ही सबसे ज़्यादा असरदार माने गए हैं |

असली या नकली पांच मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

महाशिवपुराण के अनुसार, कोई भी रुद्राक्ष असली है या नकली यह जानने का एक मात्र सटीक तरीका है कि उस दाने को बीच में से काट दो और उसके अंदर कितने खांचे बने हुए हैं वो गिनो | बाहर जितने मुख हैं अंदर भी उतने ही खांचे बने हुए होंगे तो असली पांच मुखी रुद्राक्ष के अंदर भी सिर्फ पांच ही खांचे बने होंगे लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की वजह से हमें रुद्राक्ष को काटके बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है | यही सेम रिजल्ट X-Ray में आ जाता है इसीलिए हम अपने सारे रुद्राक्ष को एक govt. approved independent lab से सर्टिफाई करवाते हैं जोकि हर दाने को X-Ray में रखकर टेस्ट करते हैं और अंदर पांच नेचुरल खांचे दिखने के बाद ही उस रुद्राख को नेचुरल सर्टिफाई किया जाता है | Rudra Gems के हर पांच मुखी के साथ आपको X-Ray टेस्टिड लैब सर्टिफिकेट साथ मिलेगा |

ऑनलाइन कई प्रकार के टेस्ट्स भी हैं जैसी की असली रुद्राक्ष पानी में डूबेगा और नकली तैरेगा | यह गलत जानकारी है क्योंकि एक असली रुद्राक्ष जिसमे अभी भी एयर और मॉइस्चर भरा हो वह भी पानी में तैरेगा और अगर आप एक नकली रुद्राक्ष में किसी भी मेटल का एक छोटा सा टुकड़ा डाल देंगे तो वह पानी में डूब जाएगा | तो असली नकली पहचानने का एक मात्र सटीक तरीका है किसी independent lab से X-Ray और Rudra Gems के हर पांच मुखी के साथ आपको X-Ray tested lab certificate साथ मिलेगा |

पांच मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

कोई भी व्यक्ति कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकता है क्योंकि रत्नो की तरह रुद्राक्ष का कोई भी नेगेटिव इफ़ेक्ट नहीं होता | इसके जो फायदे मैंने आपको बताए हैं अगर आप उससे रिलेटेड समस्या फेस कर कर रहे हैं तो पांच मुखी रुद्राक्ष आवश्य धारण कर सकते हैं | रत्नों की तरह रुद्राक्ष धारण करने से पहले कुंडली या राशि देखना आवश्य नहीं है | आप सिर्फ रुद्राक्ष के फायदे देख कर धारण कर सकते हैं | इसे पुरुष और महिलाएं दोनों धारण कर सकते हैं |

पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

Rudra Gems पे हम हर रुद्राक्ष को मंत्र उच्चारण से जागृत और एनेर्जाइज़ करके ही भेजते हैं तो पांच मुखी रुद्राक्ष मिलने के बाद आपको सिर्फ सोमवार सुबह 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण करना है | धारण करने से पहले अगर आप इसे एक बार दूध से और फिर गंगा जल से धो सकें तो अति उत्तम होगा | अगर ये ना हो पाए तो आप ऐसे ही 108 बार "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण कर सकते हैं |

पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

कोई भी रुद्राक्ष धारण करने के बाद आपको मांस मंदिर का त्याग करना चाहिए और रुद्राक्ष पहनते हुए कब्रिस्तान जाने से बचना चाहिए | अगर आपको मांस मंदिर का सेवन करना भी है तो उससे पहले आपको रुद्राक्ष को उतार के मंदिर में रख देना चाहिए या अगर आप कहीं बाहर हैं तो पहले रुद्राक्ष को उतार के अपनी जेब या बैग में रख लीजिए और सेवन करने के बार अगली सुबह नहाने के बाद आप फिर से इसे गले में धारण कर सकते हैं | पांच मुखी रुद्राक्ष पहनते हुए मांस मंदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए |

5 Mukhi Rudraksha Shop Now


Descriptions for products are taken from scripture, written and oral tradition. Products are not intended to diagnose, treat, cure, or prevent any disease or condition. We make no claim of supernatural effects. All items sold as curios only.

अगर आप पांच मुखी रुद्राक्ष से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हमसे शेयर करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में लिखें |