ज्योतिषी की कलम से
भविष्य कथन
नव वर्ष 2012 आपके लिए मंगलमय हो एैसी प्रभु के श्री चरणों में हम कामना करते हैं | आज 1 जनवरी 2012 को हम ब्रह्मांड में स्थित 12 राशियों का पूरे वर्ष का संक्षिप्त भविष्य कहेंगे जिससे आप सभी लाभावित हो सकेंगे |
भविष्य कथन के साथ साथ हम कुछ उपाय भी बताएँगे जो अच्छे ग्रहों के प्रभाव को बढाने में व कमज़ोर ग्रहों के प्रभाव को कम करने में सहायक होंगे | सर्वप्रथम हम ब्रह्मांड की पहली राशि लेते हैं |
1. मेष राशि (Aries) – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वर्ष 2012 आपके लिए बहुत सी सुखद एवं सार्थक घटनाओं को लेकर आ रहा है | वर्ष के शुभ आरम्भ से ही कामकाज में मनचाही बढोतरी आरम्भ हो जाएगी | उत्तम प्रकार के वस्त्र, आभूषण एवं घर का साजो सामान आना प्रारम्भ हो जाएगा | जनवरी में ही कुछ भाग्य वर्तक घटनाएँ और विदेश गमन की प्लानिंग से मन प्रसन्न हो जाएगा | आधे अधूरे सभी काम पूरे हो जाएँगे | अटका हुआ या रुका हुआ कारोबार धीरे धीरे चलना शुरू हो जाएगा | अप्रैल मई में अधिक खर्चे का समय है, संभलकर चलें | जुलाई अगस्त में जिनकी आयु विवाह योग्य है उनके विवाह के अवसर प्रबल रहेंगे | सितम्बर अक्टूबर थोडा संघर्ष का समय हो सकता है अन्यथा पूरा साल सुख समृधि का है | अच्छे समय का सदुपयोग करें |
उपाय – वर्ष भर हनुमान जी की उपासना करें और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | निश्चित रूप से कल्याण होगा | कल्याण होगा
2. वृष राशि (Taurus) – (ई, ऊ, ए, ओ, बा, वा, बी, वी, बू, वै, बे, बो)
वर्ष 2012 जनवरी फरवरी मार्च तीनों महीने व्यापार व नौकरी की दृष्टि से शुभ प्रभाव वाले रहेंगे | परीक्षा आदि परियोगिताओं में सफलता मिलेगी | शनि देव का शुभ प्रभाव भी आपको मिलेगा | खर्च तो अधिक रहेगा लेकिन धन आएगा भी बहुत | मई जून में थोडा संघर्ष रहने की संभावना है | जुलाई से समय पुन: प्रभावशाली रहेगा | विदेश से सम्बन्धी कार्य में निश्चित रूप से लाभ रहेगा | विदेश से रुके काम बनेंगे | अविवाहित युवक युव्तिओं के लिए इस वर्ष विवाह का और विवाहित युवक युव्तिओं के लिए संतान का अच्छा योग इस वर्ष |
उपाय – 2 मुखी या गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करें | शुद्ध मोती धारण करें | लक्ष्मी जी के बीज मन्त्र का पाठ करें | 108 रत्ती ज़र्कान हर शुक्रवार को सफ़ेद बर्फी के साथ दान करें | कल्याण होगा
3. मिथुन राशि (Gemini) – (क, कि, कु, घ, ड, छ, के, को, ह)
वर्ष 2012 का प्रारम्भ कुछ संघर्ष लेकर आ रहा है | स्वास्थ्य सम्बन्धित व कारोबार से सम्बन्धित उलझने जनवरी फरवरी में मन को परेशान करेंगी | मार्च में धन का नुक्सान होने की सम्भावना है | जून जुलाई में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं और अगस्त के बाद आपको अच्छा समय देखने को मिलेगा | कई मामले वर्ष के अंत में सुलझेंगे और यह समय उत्साहवरदक रहेगा | जिन जातकों को अधिक संघर्ष हो उन्हें बुध व राहू की शान्ति करनी चाहिए | गायत्री एवं गणेश जी की उपासना करनी चाहिए |
उपाय – गोमेध एवं पन्ना धारण करें | 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | श्री यन्त्र की स्थापना करें और 108 रत्ती ओनेक्स रत्न हरी बर्फी सहित दान करें | कल्याण होगा
4. कर्क राशि (Cancer) – (हि, हु, हे, हो, डा, डी, ड, डे, डो)
वर्ष 2012 की ग्रह स्तिथी बहुत ही शुभ फलदायक प्रतीत हो रही है | कोई अच्छा नया कारोबार व नई नौकरी आपकी प्रतीक्षा में है | जनवरी से ही मन लगाकर काम करें अच्छा परिणाम मिलेगा | खूब धन कमाएँगे सिर्फ शनि की ढईया संघर्शदायक है इसलिए थोडा शनि का दान ज़रूर करें | ज़मीन जायदाद से सम्बन्धित लाभ इस वर्ष अच्छा रहेगा | विदेश सम्बन्धित कार्य भी बनेंगे |
उपाय – पुखराज धारण करें | 51 मोती या 108 रत्ती मोती सफ़ेद कलाकंद सहित हर सोमवार को दान करें | 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
5. सिंह राशि (Leo) – (म, मि, मे, मु, मो, टा, टि, टू, टे)
नौकरी करने वालों के लिए साल का शुभारंभ अच्छा हो रहा है | प्रोमोशन के आसार पहले तीन महीनो में अच्छे हैं | जो लोग अपने पुश्तैनी काम में लगे हुए हैं उनका बड़ा सुखी और समृद्धशाली समय रहेगा | अप्रैल मई में सरकार से लाभ या किसी मुकदमें में जीत ज़रूर होगी | शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी समय अच्छा है | इस वर्ष में तरक्की निश्चित तौर पे होगी, कुछ छोटे मोटे संघर्ष के अलावा लगभग पूरा वर्ष अच्छा समय लेकर आएगा |
उपाय – 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | महामृतुन्जय मंत्र का पाठ करें | 12 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
6. कन्या राशि (Virgo) – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पौ)
यह वर्ष विदेश से सम्बन्धित काम करने वालों के लिए बहुत ही शुभ फल लेकर आ रहा है | विदेश में रुके काम बनेंगे और अधिक से अधिक मुनाफा इम्पोर्ट एक्सपोर्ट में आप कमाएँगे | विदेश में जाकर रहने से और वहीँ काम करने से अधिक लाभ रहेगा | महिलाओं के लिए भी यह वर्ष बेहतर रहेगा | गायत्री मन्त्र और गणपति उपासना शुभ फलों को और बढ़ाएगी | वर्ष के अंतिम तीन मास बहुत शुभ फल लेकर आ रहे हैं सिर्फ शनि का उपाय रखें |
उपाय – पुखराज धारण करें | पन्ना धारण करें | 108 रत्ती ओनेक्स दान करें और 9 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
7. तुला राशि (Libra) – (रा, री, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते)
कोई नया रोज़गार आपका द्वार खडखडा रहा है | विदेश से संपर्क शुभ फल देने में सहायक होंगे | विदेश जाने का सुअवसर भी प्राप्त होगा | धन की तंगी जो पिछले काफी समय से चल रही है वह दूर होगी | महिलाओं के लिए भी वर्ष 2012 सफलता का वर्ष माना जाएगा | साल के अंतिम दो तीन महीने यादगार साबित होंगे जोकि बहुत ही शुभ फलदायक रहेंगे | लक्ष्मी जी के बीज मन्त्र का पाठ शुभ फलों को और बढ़ाएगा | अच्छे समय का सदुपयोग करें |
उपाय – 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | 108 रत्ती ज़र्कान हर शुक्रवार को कलाकंद सहित दान करें | कल्याण होगा
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) – (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के युवा जातक थोडा संघर्ष महसूस करेंगे जहाँ पढ़ाई आदि में संघर्ष रहेगा वहाँ कारोबार नौकरी में भी संघर्ष करना पड़ेगा | समय को अनुकूल बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे | बुरी संगत से अपने को दूर रखना पड़ेगा | वर्ष की प्रारम्भ में तो समय इतना संघर्शदायक नहीं है लेकिन वर्ष का अंत कुछ परेशानियों के साथ ही होगा हालाँकि ज्ञान विज्ञान और बौधिक स्तर में बढोतरी होगी और राजनीति से लाभ भी रहेगा |
उपाय – मूँगे का दान करें | हनुमान जी की उपासना करें | हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें | 10 और 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | कल्याण होगा
9. धनु राशि (Sagittarius) – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढे, भे)
प्रभावशाली व उच्च राजनितिक संबंधों से लाभ मिलने के आसार हैं | रुके हुए काम बनेंगे और कुछ नए कामों में भी सफलता का योग है | शारीरिक और मानसिक व्याधियों से मुक्ति मिलेगी | साल के प्रारम्भिक तीन महीने थोड़े संघर्शदायक होने के बावजूद भी कुछ धन प्राप्ति के आसार बना रहे हैं लेकिन उसके बाद के मास अच्छा फल देते नज़र आ रहे हैं | अप्रैल मास के पश्चात राजनितिक लोगों या सरकार से फ़ायदा नज़र आ रहा है | समय का सदुपयोग करके लाभ में वृद्धि की जा सकती है |
उपाय – 15 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | श्री यन्त्र की स्थापना करें | गुरुवार को 108 रत्ती सुनेला केसर के लड्डुओं सहित दान करें | कल्याण होगा
10. मकर राशि (Capricorn) – (मो, ज, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी)
नौकरी करने वालों के लिए यह वर्ष प्रोमोशन के अच्छे अवसर लेकर आ रहा है | किसी लाभदायक योजना में आपको शामिल किया जाएगा | ज़मीन जायजाद से लाभ मिलेगा | फरवरी मार्च में कुछ ऐसे काम बनेंगे जिनसे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा | शनि महाराज की पूरी कृपा आप पर रहेगी | विदेश से और जन्मस्थान से दूर से अच्छे लाभ नज़र आ रहे है | नया वाहन, नए आभूषण, नए वस्त्र और घर का नया सामान इस वर्ष की विशेष उपलब्धि रहेगा | वर्ष के पहले 6 महीनों से अंत के 6 महीने अधिक फाईदेमंद रहेंगे | समय का अधिक लाभ उठाएँ |
उपाय – शिव जी की उपासना व 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | 108 रत्ती कटैला काले तिल के साथ दान करें | कल्याण होगा
11. कुंभ राशि (Aquarius) – (गु, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
महनत खूब करनी पड़ेगी | अच्छा फल मिलेगा लेकिन संघर्ष के पश्चात | पुराना कर्जा उतरेगा | मई जून जुलाई तीन मास अच्छे हैं | सितम्बर तक का समय सामान्य रहने के बावजूद कुछ लाभ की योजनाएं भी देगा | यह वर्ष थोड़े संघर्ष का है इसलिए डट के महनत करनी पड़ेगी |
उपाय – 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | हनुमान जी की उपासना करें | कल्याण होगा
12. मीन राशि (Pisces) – (दी, दु, य, झ, त्र, ढे, ढो, चा, चि)
मिला जुला वर्ष 2012 आपके लिए रहेगा | कला जगत से जुड़े लोग अपनी बौधिक क्षमता से धन और यश कमाएँगे | आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें | अप्रैल तक का समय सिद्धिदायक है बाद में थोडा संघर्ष रहेगा | ब्रहस्पति देव की कृपा से इस वर्ष आपकी बुद्धि प्रबल रहेगी जिस करण समय पर सही निर्णय आप ले पाएँगे और कई समस्याओं से निजात पा जाएँगे | वर्ष संघर्षपूर्ण है अतः विशेष सावधानी की आवश्यकता है |
उपाय – विष्णु भगवान की उपासना करें | 11 मुखी रुद्राक्ष धारण करें | स्फटिक श्री यन्त्र पर चन्दन के इत्र से अभिषेक करें |



4 comments
Skip to comment form ↓
umesh
December 22, 2012 at 4:35 PM (UTC 5.5) Link to this comment
mai abhi bhaut pareshan hoo.meri pareshani kab tak door hogi.
anish mishra
September 21, 2012 at 5:00 PM (UTC 5.5) Link to this comment
meri shaadi love marrage hai meri shaadi ke 7 mahina ho gaya hai mujhe
ya meri wife ko meri ma bahut paresan karti hai sab thik karne ka koi upay bataye
balbante
August 12, 2012 at 10:25 AM (UTC 5.5) Link to this comment
me kab tak bedes chala jauga
amar nath jha
June 3, 2012 at 9:58 PM (UTC 5.5) Link to this comment
mai aapni bhanji se piyar kar baitha ab hum log alag alag nahi rah pate hai kiya mere maa baap is riste ko swikar kar lenge kiya hum log aaps mai sadi racha sakte hai