एक मुखी रुद्राक्ष

Posted on 47 Comments

भगवान शिव ने समस्त लोगों के कल्याण के लिए अपने नेत्रों से आंसू के रूप में रुद्राक्ष उत्पन्न किए चूँकि भगवान शिव कल्याण करने वाले देवता हैं इसलिए उनकी आँख से प्रथम आंसू गिरते ही एक मुखी रुद्राक्ष उत्पन्न हुए इसलिए एक मुखी रुद्राक्ष को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी रुद्राक्ष माना गया है | एक मखी को साक्षात भगवान शिव का स्वरुप माना गया है और इस सृष्टि की कल्याणकारी वस्तुओं में एक मुखी रुद्राक्ष पहले नंबर पर आता है |

एक मुखी रुद्राक्ष के क्या फायदे हैं ?

  • एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने मात्र से ही गंभीर पापों से मुक्ति मिलकर, मन शांत होकर, इन्द्रियां वश में होकर व्यक्ति ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति की तरफ अग्रसर हो जाता है |
  • शरीर में हाई BP इसके धारण करने से धीरे धीरे नियंत्रित होने लगता है और कम दवाई से ही BP शांत रहता है |
  • सभी रुद्राक्षों में एक मुखी रुद्राक्ष को सर्वोत्तम स्थान दिया गया है |
  • इसके धारण करने से शत्रुओं के षड़यंत्र से बचा जा सकता है और भक्ति, मुक्ति, युक्ति एवं धन लक्ष्मी की प्राप्ति में भी यह रुद्राक्ष सहायक है |
  • इससे नेतृत्व गुण विकसित होता है एवं तनावपूर्ण स्तिथि से निपटने की क्षमता आती है अतः जिन्हे नेतृत्व की भूमिका निभानी हो उन्हें यह रुद्राक्ष आवश्य धारण करना चाहिए |
  • लोगों का अनुभव है कि एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने से धूम्रपान, शराब, नशीली दवाएं, तम्बाकू इत्यादि छोड़ने में सहयता मिलती है |
एक मुखी रुद्राक्ष

असली, शुद्ध एवं लैब प्रमाणित एक मुखी रुद्राक्ष पेंडेंट मात्र ₹3,999/- से शुरू

एक मुखी रुद्राक्ष कितने प्रकार के पाए जाते हैं ?

1-Mukhi-Rudraksha-Indian

एक मुखी भद्राक्ष (नकली काजू शेप वाला)

यह काजू शेप या आधे चाँद की आकृति वाला एक मुखी भद्राक्ष बाज़ार में सबसे ज़्यादा सामान्य है और आसानी से उपलब्ध है | यह आपको बाज़ार में Rs.1,000 – Rs.3,000 में मिल जाएगा | जितना बड़े साइज का और भारी दाना होगा उतनी ही ज़्यादा कीमत होगी | यह दक्षिण भारत में निकलता है | परेशानी ये है कि ये कोई असली रुद्राक्ष है ही नहीं | यह भद्राक्ष है | भद्राक्ष एक पेड़ का फल हैं जोकि भारत में पाया जाता है | यह दिखने में रुद्राक्ष से मिलता जुलता ही होता है लेकिन इसमें रुद्राक्ष की तरह कोई भी मैग्नेटिक प्रॉपर्टीज या एनर्जी नहीं होती है तो इसे धारण करने से कोई भी फायदा नहीं होगा | इस्पे कुछ भी पैसा खर्चने से बेहतर है कि आप अपने पैसे बचाएं क्योंकि यह रुद्राक्ष का कोई फायदा आपको नहीं देगा |

1-Mukhi-Rudraksha-Nepal

गोल नेपाली एक मुखी रुद्राक्ष

पिछले 20 वर्षों से एक सिंगल गोल नेपाली एक मुखी रुद्राक्ष भी नहीं पाया गया है तो यह मिलना नामुमकिन है | जितने भी गोल नेपाली एक मुखी रुद्राक्ष आप अन्य वेबसाइट्स या ऑनलाइन देख रहे हैं या तो नकली हाथ से बनाए हुए दाने हैं या फिर वो 4 या 5 मुखी दाने हैं जो पूरी तरह से अभी पके नहीं हैं | इनमे बाहर से तो एक ही मुख बना होता है लेकिन अगर आप इन दानों को X-Ray में रखकर देखेंगे तो अंदर आपको 4 या 5 कम्पार्टमेंट्स बने हुए दिख जाएंगे | अपनी मेहनत से कमाया हुआ पैसा कृपया इनपे ना बर्बाद करें और नेपाली गोल एक मुखी ढूंढ़ने का प्रयास ना करें | आपको जो फोटो हम लेफ्ट साइड पे दिखा रहे हैं वो भी एक पूरी तरह से न पके हुए 5 मुखी की ही है | इसमें बाहर तो एक ही मुख है लेकिन अंदर 5 कम्पार्टमेंट्स बन चुके हैं |

1-Mukhi-Rudraksha-Indonesian

इन्डोनेशियाई एक मुखी रुद्राक्ष

ये है इन्डोनेशियाई एक मुखी रुद्राक्ष | यह साइज में सबसे छोटा और वज़न में सबसे हल्का होता है लेकिन इन सबके बावजूद आज की तारिख में सिर्फ यही है जिसे आप असली एक मुखी रुद्राक्ष कह सकते हैं और यह छोटा दिखने वाला रुद्राक्ष ही आपको एक मुखी के सभी फायदे देगा | यह काफी दुर्लभ रुद्राक्ष है इसीलिए थोड़ा महँगा आता है लेकिन Rudra Gems पे आपको यह बाज़ार में सबसे काम कीमत पर ही मिलेगा | मैं बस आपसे यही कहना चाहूंगा की काजू शेप वाला एक मुखी भद्राक्ष आप कहीं से कितना ही सस्ता क्यों ना ले आओ अंत में वो आपको महँगा ही पड़ेगा क्योंकि वो असली रुद्राक्ष नहीं है और उसे पहनने से कोई भी फायदा नहीं होगा तो आपने जो भी पैसा उसपे खर्चा है वो सारा बर्बाद ही होगा |

1-Mukhi-Rudraksha-Sawar

नेपाली एक मुखी सवार रुद्राक्ष

कुछ लोग हैं जोकि इस नेपाली एक मुखी सवार रुद्राक्ष में से सिर्फ एक मुख तोड़ के एवं उसे थोड़ा सा घिस के फिर उसे असली नेपाली एक मुखी रुद्राक्ष कह के बेच देते हैं | सवार रुद्राक्ष वो होता है जिसमें एक मुख किसी और दाने के ऊपर सवार होकर बैठा होता है इसीलिए इस रुद्राक्ष को सवार रुद्राक्ष का नाम दिया गया | लोग वो ऊपर बैठा हुआ एक मुख का पार्ट तोड़ देते हैं | हमारी यह मान्यता है की जो लोग जान बूझ कर एक रुद्राख को तोड़ रहे हैं वो लोग एक पाप कर रहे हैं इसीलिए आप जब भी सवार रुद्राक्ष खरीदें कृपया पूरा दाना खरीदें, सिर्फ उसका टूटा हुआ एक मुख ना खरीदें |

असली या नकली एक मुखी रुद्राक्ष की पहचान कैसे करें ?

महाशिवपुराण के अनुसार, कोई भी रुद्राक्ष असली है या नकली यह जानने का एक मात्र सटीक तरीका है कि उस दाने को बीच में से काट दो और उसके अंदर कितने खांचे बने हुए हैं वो गिनो | बाहर जितने मुख हैं अंदर भी उतने ही खांचे बने हुए होंगे तो एक असली एक मुखी रुद्राक्ष के अंदर भी सिर्फ एक ही खांचा बना होगा लेकिन आज की टेक्नोलॉजी की वजह से हमें रुद्राक्ष को काटके बर्बाद करने की ज़रूरत नहीं है | यही सेम रिजल्ट X-Ray में आ जाता है इसीलिए हम अपने सारे रुद्राक्ष को एक govt. approved independent lab से सर्टिफाई करवाते हैं जोकि हर दाने को X-Ray में रखकर टेस्ट करते हैं और अंदर एक नेचुरल खांचा दिखने के बाद ही उस रुद्राख को नेचुरल सर्टिफाई किया जाता है | Rudra Gems के हर एक मुखी के साथ आपको X-Ray टेस्टिड लैब सर्टिफिकेट साथ मिलेगा |

ऑनलाइन कई प्रकार के टेस्ट्स भी हैं जैसी की असली रुद्राक्ष पानी में डूबेगा और नकली तैरेगा | यह गलत जानकारी है क्योंकि एक असली रुद्राक्ष जिसमे अभी भी एयर और मॉइस्चर भरा हो वह भी पानी में तैरेगा और अगर आप एक नकली रुद्राक्ष में किसी भी मेटल का एक छोटा सा टुकड़ा डाल देंगे तो वह पानी में डूब जाएगा | तो असली नकली पहचानने का एक मात्र सटीक तरीका है किसी independent lab से X-Ray और Rudra Gems के हर एक मुखी के साथ आपको X-Ray tested lab certificate साथ मिलेगा |

एक मुखी रुद्राक्ष कौनसा व्यक्ति धारण कर सकता है ?

कोई भी व्यक्ति कोई भी रुद्राक्ष धारण कर सकता है क्योंकि रत्नो की तरह रुद्राक्ष का कोई भी नेगेटिव इफ़ेक्ट नहीं होता | इसके जो फायदे मैंने आपको बताए हैं अगर आप उससे रिलेटेड समस्या फेस कर कर रहे हैं तो एक मुखी रुद्राक्ष आवश्य धारण कर सकते हैं | रत्नों की तरह रुद्राक्ष धारण करने से पहले कुंडली या राशि देखना आवश्य नहीं है | आप सिर्फ रुद्राक्ष के फायदे देख कर धारण कर सकते हैं | इसे पुरुष और महिलाएं दोनों धारण कर सकते हैं |

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने का मंत्र और विधि क्या है ?

Rudra Gems पे हम हर रुद्राक्ष को मंत्र उच्चारण से जागृत और एनेर्जाइज़ करके ही भेजते हैं तो रुद्राक्ष मिलने के बाद आपको सिर्फ सोमवार सुबह 108 बार “ॐ ह्रीम नमः” मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण करना है | धारण करने से पहले अगर आप इसे एक बार दूध से और फिर गंगा जल से धो सकें तो अति उत्तम होगा | अगर ये ना हो पाए तो आप ऐसे ही 108 बार “ॐ ह्रीम नमः” मंत्र का उच्चारण करके गले में धारण कर सकते हैं |

एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने के बाद क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?

कोई भी रुद्राक्ष धारण करने के बाद आपको मांस मंदिर का त्याग करना चाहिए और रुद्राक्ष पहनते हुए कब्रिस्तान जाने से बचना चाहिए | अगर आपको मांस मंदिर का सेवन करना भी है तो उससे पहले आपको रुद्राक्ष को उतार के मंदिर में रख देना चाहिए या अगर आप कहीं बाहर हैं तो पहले रुद्राक्ष को उतार के अपनी जेब या बैग में रख लीजिए और सेवन करने के बार अगली सुबह नहाने के बाद आप फिर से इसे गले में धारण कर सकते हैं | रुद्राक्ष पहनते हुए मांस मंदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए |

आपको रोज़ रात को सोने से पहले भी रुद्राक्ष को उतार के रख देना चाहिए मंदिर में और अगली सुबह फ्रेश होने के बाद और नहाने के बाद आप फिर से इसे गले में धारण कर सकते हैं |

एक मुखी रुद्राक्ष

असली, शुद्ध एवं लैब प्रमाणित एक मुखी रुद्राक्ष पेंडेंट मात्र ₹3,999/- से शुरू

Click 1 Mukhi Rudraksha to read this article in English.

Descriptions for products are taken from scripture, written and oral tradition. Products are not intended to diagnose, treat, cure, or prevent any disease or condition. We make no claim of supernatural effects. All items sold as curios only.

अगर आप एक मुखी रुद्राक्ष से सम्बन्धित कोई भी जानकारी हमसे शेयर करना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में लिखें |

Share it on social media..

47 thoughts on “एक मुखी रुद्राक्ष

  1. एक मुखी रुद्राक्ष काजू आकार का मेरे पास है उसे घर में कैसे रखें

  2. क्या एक मुखी रुद्राक्ष को कोई भी राशि के लोग पहन सकता है

  3. Sir g mere gher me bhi ek mukhi rudraksh hai or us me naag devta or shiv g ka shivling om bna hai gol rudraksh me 8 saal ho gye hai ab Jaa ke esa bna hai

  4. Mujhe ek mukhi gol nepali rudraksha chahiye . Kahan mil sakta h . Plse tell me.

  5. Ek mukhi me shiv ling om trisul akar hota

  6. Ek mukhi me shiv ling om trisul akar hota h

  7. Ek mukhi me shipping Trisha on akar hota h yhi pachan h my name kukdeep watts no 9671514839

  8. भगवान रूप रंग नही देखता।

  9. आप अपना रूद्राक्ष कितने रूपयो मे बेचेगो

  10. क्या एक मुखी रुद्राक्ष किसी भी राशि का व्यक्ति पहन सकता है कृपया बताए?

  11. Aap ke paas hai kya

  12. Rudraksh hme kaunsa dharan karna chahiye date /birth 5march1985 time morning 9:10am name laxman rai begusaray bihar mo/no 8757136967

  13. Mere pass ek mukhi rudraksha hai use parvati aur shiv ji me pass rakhein hain use pooja sthal par rakhein ya pehena theek hoga

  14. Is se bajan kam kese kiy jay or sundarta kese banai jay rong gora kese ho

  15. Namaskar,
    Mere paas “Ek Mukhi Rudraksha” wali chandi me bani hui mala hai; karib 8-9 mahine se mein isse pehen raha hu… raat ko sote waqt nikal deta hu aur subah firse nahakar pehan leta hu…muje abhi tak koi fayda nahi ho raha… pareshaniya badhti hi jaa rahi hai… to please muje help kijiye ki ye “Ek Mukhi Rudraksha” wali mala ko kis tarike se dharan kiya jaye… proper way kya hai….

  16. Guru ji, kripa kar bataye ki ek mukhi rudraksh kahan aur kitne ka milega? Aur iski pehchan kaise ki jati hai.

  17. Guru ji pranam ji mujhe 2 mukhi rudrakchh Lena hi

  18. Esay koi bhi dharan kar sakta hai ya nai

  19. 9919829175 hamko ak mukhi rudraksh chahiea

  20. I believe in Ek mumukhi rudraksha

  21. mughe 1 mukhe rudraksh chayea aap ke pass hai

  22. अगर मैं बेचना चा हु तो कितना में बिके गा

  23. गुरु जी कल नाबरात्री के क्लश स्थापना के दिन सुबह 9 बजे मुझे लाल बालू जो नदी से आता है उसमें एक काजू आकार का एक मुखी रूद्राक्ष मिला जिसे मैंने पानी में डाल के देखा वो डूब गया मैंने दो-तीन जन को भी दिखया सभी ने कहा कि यह असली है कृप्या बताये की इसे मै धारण कर सक्ताहु, मैं दो मुखी रूद्राक्ष पहले से ही धारण किया है क्या दोनों को साथ धारण कर सकता हूँ

  24. गुरूजी एकमुखी रूद्राक्ष किस धागे मे पहनना चाहीये
    और लंबाई कितनी रखनी है.और कर्क राशी के लीए उसके क्या फायदे है.

  25. yadi 1 mukhi original nepal wala round ahape available ho to bataiye

  26. kisi rudrksh par fan ya shivling nahi bana hota yadi vo original hai ha chance ki baat hai aur dekhane ka najariya ki aap ko us me naag dikh jaye original paka daana paani me doob jaata hai aap ko jo baaba ne diya hai uski testing k liye uako aap raat me paani me bhiga den subah usko nikaal kar apne nails ya kisi heard cheej se uako kueeden agar vo toot jaye to smajh jaaiye kuchh baaba log original rudrakah ko ghis kaat kar us par aakriti de kar 1 mukhi kaaju shape ya round 1 mulhi bana kar achche daam me dete hai jis par shiv ling snake etc bana hota hai

  27. मेरे पास एक रुद्राक्ष है, जो एक बाबा ने एक मुखी रुद्राक्ष कह कर दिया था. पर वह किसी भी तरफ से नहीं लगता | क्योंकि वह ना ही गोलाकार है और ना ही काजु के आकार में है
    एक तरफ एक मुख हैं, दूसरे तरफ नाग का आकार बना हुआ है | कृपया बताए गए रुद्राक्ष का पुष्टि करे | धन्यवाद

  28. Ek mukhi rudraksha ko dharan karne k baad kya kya baat dhyan rakhni chaiye jisse ki rudraksha ashudh na ho

  29. Guruji mujhe bhi ekmukhi rudraksh chahiye mujhe mil Sakta hai kya. Guruji e se kab our kaise dharan karate hai

  30. Muzhe ekmukhi gol rudraksha chahiye kitne kaha milega

  31. Namaskar ,
    Ek Mukhi Rudrakshya ko kaise pahachane ?
    Koi pramanik Bidhi ya Tarika hai to batlaye ?
    Kripa hogi .
    Dhanyabad

  32. ek muhi rudrakh ki kya phchan h

  33. Mere pass Ek mukhi rudraks h. Kaju K aakar h. Kya Ye. Dharan Karna chahiye ya Nehi guru ji. Aap muje peramrsh De isko pehnu ke Nehi pehanu Aap hi. Betaiye Kya keru

  34. Mere pass ek mukhi aur ten mukhi rudrakash hi key mai dono dharan Kar Sakta hu upay bataya

  35. har chiz ka nakal hota he

  36. गुरु देव को प्रणाम
    गुरु देव मुझे एक असली एक मुखी रुद्राक्ष चाहिए।
    ये कहा मिल सकता हे। और इसकी कीमत कितनी हो सकती हे।
    तथा इसको कैसे और कब धारण करना चाहिए।
    में एक ग्रहस्थि व्यक्ति हूं। क्या इसे मुझे धारण करना चाहिए? या इस के आलावा कोई और रुद्राक्ष धारण करना चाहिए?
    कृपया पूरी जानकारी देवे।

  37. एक मुखी रुद्राक्छ का पहचान क्या है कहाँ मिलेगा चाहिए

  38. main pandit ji ek mukhi rudrash lena chahta hu vo bhi goal aakar wala kyipya samprak kare

  39. गुरु जी को प्रणाम
    मैं रवि कुमार आगरा से मुझे एक मुखी रूद्राक्ष चाहिए वह कहां मिलेगा और कितने का मिलेगा। इसकी किया पहचान है।
    कृपा करके मुझे बताने का कष्ट करें ।
    मेरा पूरा पता है रवि कुमार गांव। बरारा जिला आगरा।
    फोन नम्बर है। 9808183835 ,8445609938

  40. मेरे पास एक रूद्राक्ष है जो कि एक मुखी रुद्राक्ष हैं मैं उसे बेचना चाहता हूँ कृपया मेरी मदद करे

  41. एक मुखी रुद्राक्ष गृहस्थ को धारण नहीं करना चाहिए शिवलिंग के साथ पुजन करना चाहिए। गृहस्थ को पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। कोई भी रुद्राक्ष सोने या लाल सूती धागे में सोमवार को धारण किया जा सकता है। मंत्र ॐ नमः शिवाय है।

  42. मेरे पास एक .एक मुखी रुधाक्ष है जिसमे कुछ उभार का हिस्सा टूटा हुवा लग रहा उसे धारनाड़ करना चाहिये या नही

  43. एक मुखी रदाक्ष कहां मिलेगा और कितने का

  44. mujhe mantra jap ke liye 108 rudraksh ke mala leni hai kaise or kaha se asli mala milege

  45. एक मुखी को गले में कैसे पहने सोने या चाँदी में या लाल धागे में
    किस दिन कैसे पूजन करके

  46. ईसकी पहचान तथा किमत बताये तथा यह कहा मिलेगा

  47. क्या ईसका नकल भी मीलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *